फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 10-10 लाख का मुआवजा दे सरकार : धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल उत्तराखंड में आई आपदा में किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार किसानों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दे और प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करे। यह बातें भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


शनिवार को दून पहुंचे ठाकुर धर्मेंद्र ने रिंग रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, उत्तराखंड में आई आपदा से किसानों को राहत देने के लिए सरकार को उनका पूरा कर्जा माफ करना चाहिए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, अश्वनी त्यागी, बंटी सिंह लोधी, ठाकुर सुनील सिंह, शंकर त्यागी, अशोक रावत, निखिल त्यागी, संजीव त्यागी, शिवा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें