फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किसानों को आधुनिक तकनीक और उन्नत किस्म की दी जा रही जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदावार और आय बढ़ाने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक और उन्नत किस्म की जानकारी दी जा रही है। कालसी क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों में कृषि व पशुपालन से संबंधित विभागों के प्रतिनिधि किसानों को जागरूक कर चुके हैं।
विज्ञापन


भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के माध्यम से देशभर में 29 मई से 12 जून तक 15 दिवसीय विकसित संकल्प कृषि अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में कृषि व पशुपालन विभाग के अधिकारी सीधे किसानों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर रहे हैं।



कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इसी क्रम में पुरानी कालसी, हरिपुर, व्यास भूड़, धोईरा, पंजिया, चापनू, चिबोऊ, शलगा, कोठा तारली में शिविर लगाकर किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग आदि के अधिकारी व प्रतिनिधि किसानों को पैदावार को बेहतर करने व आय बढ़ाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। किसानों को महत्वपूर्ण व आधुनिक तकनीक और नई उन्नत किस्म, फसल सुरक्षा, विभिन्न योजनाओं आदि से संबंधित जानकारियां भी दी जा रही हैं।



बताया कि अभी तक क्षेत्र के 230 किसानों को जानकारी प्रदान की गई है। शिविर में डाॅ. भूपेंद्र सिंह खड़ायत, डाॅ. क्रांति कुमार, फकीर चंद, प्रियंका लोहिया, वर्षा रौथाण, अभिषेक अग्रवाल व खजान सिंह आदि किसानों को जागरूक बनाने में सहायक बन रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें