फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई नलकूप से पेयजल लाइन टैप करने पर भड़के किसान

विज्ञापन
सिंचाई नलकूप से पेयजल लाइन टैप करने के विरोध में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। नगर पालिका हरबर्टपुर के वॉर्ड-2 में सिंचाई नलकूप से पेयजल लाइन को टैप करने पर लोग भड़क गए। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नलकूप से पेयजल लाइन को टैप करने के बाद लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लाइन नहीं हटने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि ट्यूबवेल डीडी-54 से क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। लेकिन कुछ दिन पूर्व जल संस्थान ने बिना किसी अनुमति के लिए उक्त नलकूप से पेयजल लाइन को टैप कर दिया। जिससे अब खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उनके खेत सूखने लगे हैं। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता एपी सिंह का कहना है कि पेयजल लाइन विभागीय नियमों और अनुमति के बाद ही बिछाई गई है। प्रदर्शन करने वालों में तारा सिंह, पूरण सिंह, हुकम सिंह, प्रेम सिंह, विजेंद्र सिंह, दर्शन लाल नौटियाल, नसीब, मनोज, बृहमोहन, गौतम, अजय गौतम, राजेश, सर्वेश, बृजपाल, रत्न सिंह, सहदेव शर्मा, राजेंद्र, मामचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें