मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने फिर से शासन के संरक्षण में प्रशासन पर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद की हत्या करने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि एम्स में आत्मबोधानंद का स्वास्थ्य गिरने के बाद उनकी प्लेटलेटस 64 हजार के करीब पहुंच गई थी, लेकिन मातृसदन आने के बाद अब स्वास्थ्य में काफी सुधार है और प्लेटलेटस एक लाख से ज्यादा हो गई है।
इससे यह प्रमाणित होता है कि एम्स में भर्ती होना मातृसदन के संत के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी टीम पर आश्रम की मर्यादा और परंपरा को तोड़ने का भी आरोप लगाया।