फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा बना सेना में अफसर, बेटे को वर्दी में देख पिता की आंखे हुई नम

Sun, 11 Jun 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक क‌िसान के बेटे ने जब आईएमए की ड्रिल स्क्वायर पर देश सेवा के ल‌िए कदम बढ़ाए तो प‌िता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। वर्दी पहने बेटे को देख प‌िता की आंखे नम हो गई। वे बस मुस्कुराए और प्यार से पुचकारते रहे।
विज्ञापन


मेरठ के शर्मा परिवार के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया। किसान परिवार का बड़ा बेटा विशाल शर्मा सेना में अफसर बन गया। सरधना तहसील के दशरथपुर गांव निवासी किसान संजय शर्मा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि आज सबसे खास दिन है।

संजय शर्मा ने बताया कि वह गांव में खेती करते हैं। किसी तरह अपने बच्चों को मेहनत से पढ़ाया है। सपना था कि बच्चे एक दिन कामयाब हो जाएं। शनिवार को आईएमए से पासआउट होकर अफसर बनने वाला बड़ा बेटा विशाल शर्मा काफी उत्साहित नजर आया।
विज्ञापन


विशाल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सेना में जाने का क्रेज था। मेरठ में कैंट और सेना को देखकर उन्हें प्रेरणा मिलती रही है। 12वीं करने के बाद उनका चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए हो गया। 

एनडीए से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने आईएमए में एंट्री पाई। शनिवार को वह आईएमए से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हो गए। इस कामयाबी पर मां सुमन शर्मा भी बेहद उत्साहित नजर्र आइं। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा विवेक शर्मा भी बड़े बेटे विशाल को देखकर सेना में चला गया। इन दिनों वह ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, गया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें