फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Breaking: काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे महल सिंह

Thu, 13 Oct 2022 11:19 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर

सार

गुरुवार सुबह घर के बाहर अखबार पढ़ रहे किसान नेता महल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से काशीपुर में सनसनी फैल गई है। पुलिस गोली मारकर फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
किसान नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं।

विज्ञापन


कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे।

विज्ञापन

पांच राउंड फायरिंग की
हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जमीन पर गिरे थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: मंत्री सौरभ बहुगुुणा की हत्या की साजिश, एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता  वाली एसआईटी भी करेगी जांच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें