फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने की आत्महत्या: सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 11 Jan 2026 11:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सभी तथ्यों व परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या करने के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जांच सौंपी गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सभी तथ्यों व परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन व पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की जानकारी ली है।

Haldwani: काशीपुर के किसान ने होटल में कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, कई लोगों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें