पैसे के अभाव में किसान की मौत हो गई। किसान का इकबालपुर शुगर मिल पर लाखों रुपये का भुगतान बकाया चल रहा है। तांशीपुर निवासी कामेश त्यागी को कुछ दिनों पहले कैंसर हुआ था।
कैंसर से पीड़ित किसान को उपचार के लिए पैसों की जरूरत थी, लेकिन पैसे नहीं मिल पा रहे थे, लेकिन इकबालपुर शुगर मिल की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा था।
जिससे अच्छे उपचार के अभाव में उसकी मौत हो गई। मृतक किसान के भतीजे अरुण त्यागी ने इसकी पुष्टि की।