फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत गंगा के उफान पर आने से क्षतिग्रस्त हुई अमृत गंगा पेयजल लाइन, दो दिन से गोपेश्वर में पानी के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी में दो दिनों से हो रही तेज बारिश से अमृत गंगा उफान पर है, जिससे गोपेश्वर के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना का मुख्य स्रोत नदी के बहाव में बह गया है। दो दिनों से नगर में करीब पच्चीस हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। लोग प्राकृतिक पेयजल स्रोत और हैंडपंप से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। वहीं, दिनभर रही बारिश के कारण जल संस्थान की ओर से टैंकर से भी पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

अमृत गंगा पेयजल योजना से मुख्य बाजार के साथ ही पोस्ट ऑफिस, इंदिरा मार्केट, बसंत विहार, नेग्वाड़, हल्दापानी, पटियालधार, हॉस्पिटल कालोनी, पूल्ड हाउस, आदर्श कालोनी और हरि ओम कालोनी को पानी की आपूर्ति होती है। वहीं कुंड कालोनी, एसपी और डीएम आवास के लिए गंगोलगांव पेयजल लाइन से पानी की आपूर्ति होती है। सोमवार रात को तेज बारिश में अमृत गंगा के उफान पर आने से अमृत गंगा पेयजल योजना का मुख्य स्रोत बह गया। बुधवार तक भी जल संस्थान की ओर से पेयजल योजना दुरुस्त नहंी की गई। लोग बेतरणी प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि पेयजल योजना का अधिकांश भाग मलबे में दब गया है, जबकि एक भाग बह गया है। स्रोत के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिए गए हैं। शीघ्र नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें