फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच लंबा गतिरोध देश हित में नहीं: बाबा रामदेव

Tue, 15 Dec 2020 10:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • किसानों से सरकार करे संवाद, एमएसपी से नीचे खरीद बने अपराध
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे खरीद को दंडनीय अपराध घोषित किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं पर शीघ्र समाधान खोजना चाहिए। किसानों और सरकार के बीच लंबा गतिरोध देश हित में नहीं है।

विज्ञापन


योग गुरु स्वामी रामदेव ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सरकार स्पष्ट कह चुकी है कि एमएसपी की व्यवस्था निरंतर बनी रहेगी। किसानों को यदि कुछ संदेह है तो बैठकर समाधान करना चाहिए। गतिरोध की स्थिति किसानों और देश दोनों के लिए चिंतनीय है।


स्वामी रामदेव ने कहा कि ऋषि पुत्र होने से पहले वो खुद किसान पुत्र हैं। किसान अन्नदाता हैं। उसे समृद्धि और स्वाभिमान पूर्वक जीवन जीने का पूरा अधिकार है। सरकार को पहल कर किसानों की तमाम समस्याओं का निदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिल लाने से पहले किसानों और सरकार के बीच यदि कोई संवाद हुआ था, तो उसका खुलासा होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक नई जानकारी से किसानों को अवगत कराए सरकार

स्वामी रामदेव ने कहा कि किसान व्यस्त रहता है, परिश्रम करता है। उसके पास न्यूज देखने और पढ़ने तक का समय नहीं होता। इसलिए किसान को ताजा गतिविधियों की अधिक जानकारी देर से मिलती है। सरकार का दायित्व है कि वह प्रत्येक नई जानकारी से किसानों को अवगत कराए।

उन्हें अपडेट रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितैषी हैं। वे ऐसा कोई भी कदम नहीं उठा सकते जिससे किसानों का अहित हो। भारत किसानों का देश है।धरतीपुत्र के सामने यदि कोई भी समस्या आती है तो उसका तत्काल निराकरण होना चाहिए। स्वामी रामदेव ने कहा कि इस संबंध में वो स्वयं भी केेंद्रीय कृषि मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से वार्ता कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें