फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Excise Policy 2023: उत्तराखंड में 80 से 350 रुपये तक सस्ती हुई मशहूर ब्रांड की शराब, पढ़ें रेट लिस्ट

Sun, 02 Apr 2023 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शराब के दामों में कमी की घोषणा के बाद इसका विरोध हो रहा है, लेकिन आबकारी विभाग का तर्क है कि इस कदम से प्रदेश में शराब तस्करी पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन
शराब - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई आबकारी नीति आने के बाद इस साल के लिए विभिन्न ब्रांड की शराब की एमआरपी जारी कर दी गई है। चर्चित ब्रांड की शराब की कीमतों में 80 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की कमी की गई है। बीयर के दामों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले साल किंगफिशर कैन स्ट्रांग बीयर 130 रुपये की थी, जो अब 125 में मिलेगी। इसी तरह माइल्ड बीयर के दामों में भी कमी की गई है।

विज्ञापन


शराब के दामों में कमी की घोषणा के बाद इसका विरोध हो रहा है, लेकिन आबकारी विभाग का तर्क है कि इस कदम से प्रदेश में शराब तस्करी पर काफी हद तक लगाम लगेगी। साथ ही बॉर्डर एरिया में प्रदेश के ठेकों का राजस्व भी बढ़ेगा। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष के पहले दिन आबकारी विभाग ने विभिन्न ब्रांड की शराब की एमआरपी और एमएसपी की घोषणा कर दी है।

आबकारी आयुक्त ने बताया कि शराब के विभिन्न दामों में काफी कमी हुई है। अब यह दाम उत्तर प्रदेश के लगभग बराबर आ गए हैं। एमआरपी से ज्यादा दाम पर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन सभी ठेकेदारों को इस मूल्य सूची का वितरित करा दिया गया है।

ये हैं प्रमुख ब्रांड की बोतल के दाम

  ब्रांड             पहले      अब

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक डॉवेल-      630     500
रॉयल स्टैग-     830     750
ब्लैंडर्स प्राइड-   1080    940
100पाइपर्स-    1740   1380
ब्लैक डॉग -     1740   1380

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें