फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहली पत्नी के रहते रचाई झूठी शादी, दुष्कर्म का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर क्षेत्र में पहली पत्नी के रहते झूठी शादी रचाने और झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी अब उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया, क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो गया था। उसने शादी डॉट काॅम पर अपना बायोडाटा डाला था। आरोप है कि सुनील कुमार मौर्य निवासी कोटद्वार ने पत्नी और अन्य लोगों के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत उसके माता-पिता से मिलना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे खुद को अमीर दिखाकर उसे गिफ्ट और रुपये देने शुरू कर दिए। उसे बिजनेस में पार्टनर बनाने का भी झांसा दिया। एक दिन वह उसे और उसकी बहन को ऋषिकेश ले गया। यहां से उसे अपने डांडा लाखौंड वाले घर में ले गया।
वहां बताया कि उसका तलाक हो गया है और उसे पत्नी मान लिया है। जल्द ही शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके खाते में दस हजार रुपये भी डाले। एक दिन वह महिला के घर पहुंचा और उसके गले में मंगलसूत्र, वरमाला पहनाकर कहा कि अब उनकी शादी हो चुकी है। साथ ही फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी से बिना तलाक लिए ही कुछ दोस्तों के सामने कचहरी में मंदिर के सामने उससे शादी रचा ली। इसके बाद उसे पत्नी के रूप में कोटद्वार ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन, वहां महिला को पता चला गया कि उसका तलाक नहीं हुआ है और दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

जब इस बारे में महिला ने आरोपी से पूछा तो उसने उसे देहरादून भेज दिया। कहा, वह उसका पत्नी के तौर पर हमेशा ख्याल रखेगा। लेकिन, आरोप है कि अब वह उसे कोई कार्रवाई न करने की धमकी दे रहा है। उसे और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें