फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चार नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जल्द इनकी संपत्ति भी कब्जे में ली जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि गैंग बनाकर नशा तस्करी करने वाले नौशाद कुरैशी निवासी अमन विहार ब्राह्मणवाला, शबनम निवासी शिवलोक कॉलोनी अजबपुर, मूल पता इस्मालगढ़ नगीना जिला बिजनौर, वसीम निवासी अब्दुल्लापुर हांडिया मेरठ और फरमान निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी चौक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि नौशाद गैंग का लीडर है। इसके खिलाफ साल 2020 से लेकर हाल तक नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं। डीएम से अनुमति लेकर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

मारपीट में आठ के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
कांवली रोड पर दो भाइयों के साथ मारपीट मामले में वसंत विहार पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार पंखोली ने बताया कि कांवली रोड निवासी दो सगे भाई कबाड़ का काम करते हैं।
विज्ञापन

दोनों चार जुलाई की रात काम से घर वापस लौट रहे थे। तभी लक्ष्मण चौक क्षेत्र में कुछ लोगों से विवाद हुआ। इसे लेकर लक्ष्मण चौक चौकी में शिकायत की गई। पीड़ित बुधवार रात काम से वापस आए तो फिर कांवली रोड पर बंटी, सूरज, रोहित, शक्ति, छोटा कांचा, मच्छीवाला, वंश और राहुल ने घेर लिया। आरोप है कि समुदाय विशेष के नारे लगाने का दबाव बनाते हुए मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारते हुए आरोपी पक्ष के लोगों तितर बितर किया। इंस्पेक्टर पंखोली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें