फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांवटा में मिले नकली होलोग्राम आबकारी विभाग ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पांवटा साहिब में उत्तराखंड आबकारी के नकली होलोग्राम मिले हैं। हिमाचल पुलिस और आबकारी की इस कार्रवाई के बाद उत्तराखंड आबकारी महकमा भी हरकत में आ गया। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने इस मामले में जांच बैठा दी है। अपर आबकारी आयुक्त टीके पंत को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए उनसे दो दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। पंत पांवटा जाकर स्थानीय पुलिस के साथ इस मामले की पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

देहरादून और आसपास नकली शराब की तस्करी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। बीते वर्षों में यहां ऐसे अवैध बॉटलिंग प्लांट भी पकड़े गए हैं जहां पर सस्ती शराब को महंगी शराब की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था। वहां पर आबकारी विभाग को नकली होलोग्राम भी मिले थे। हालांकि, लंबे समय से उत्तराखंड में ऐसी कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। अब रविवार को पांवटा में हुई हिमाचल पुलिस और आबकारी की टीम की कार्रवाई के बाद यहां महकमा भी सकते में आ गया। वहां पर उत्तराखंड आबकारी के 200 नकली होलोग्राम बरामद किए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पांवटा में कोई गिरोह है जो उत्तराखंड में नकली शराब तस्करी का षडयंत्र रच रहा है।
यही नहीं आशंका यह भी है कि देहरादून, विकासनगर और हरिद्वार आदि क्षेत्रों में कहीं ऐसी शराब तो खपाई नहीं गई है। ऐसे में यहां भी जल्द ठेकों और गोदामों पर चेकिंग की जा सकती है। इसी बीच रविवार शाम को आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने अपर आबकारी आयुक्त टीके पंत को जांच अधिकारी बनाते हुए इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पंत पांवटा जाकर इस मामले की पड़ताल करेंगे। वहां आबकारी विभाग और पुलिस की जांच में क्या-क्या तथ्य मिले हैं इनकी एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें