फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया व कनाडा दूतावास से सत्यापन के लिए आईं मार्कशीटों ने ऐसे खोली फर्जीवाड़े की पोल

Wed, 02 Jan 2019 10:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
kumaun university
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय में धोखाधड़ी कर डिग्री और मार्कशीट हासिल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


अब यह संख्या 12 से बढ़कर 22 पहुंच गई है। आस्ट्रेलिया व कनाडा दूतावास से सत्यापन के लिए आईं तीन समेत छह मार्कशीटें भी सोमवार को जांच के बाद फर्जी साबित हो गईं।

विवि इन धोखेबाजों के पते और अन्य जानकारी जुटाकर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। 

12 मार्कशीट व डिग्रियां निकली फर्जी

दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी कनाडा की कंपनी डब्ल्यूईएस ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को पोस्ट और ईमेल के माध्यम से कुछ मार्कशीट व डिग्रियां सत्यापन के लिए बीते दिनों भेजीं थीं। विवि ने जांच की तो शुरूआत में 12 मार्कशीट व डिग्रियां फर्जी साबित हुईं।

जालसाजी का इतना बड़ा खुलासा होने के बाद विवि प्रशासन चौंक गया। नए सिरे से सभी डिग्रियों और मार्कशीटों की जांच की गई तो एक के बाद एक 22 मार्कशीट व डिग्रियां अब तक फर्जी साबित हो चुकी हैं। जो 18 मुन्ना भाइयों की हैं।

फर्जी डिग्रियां व मार्कशीट बनाने वालों पर कार्रवाई के लिए विवि प्रशासन ने 29 दिसंबर को कनाडा की संस्था डब्ल्यूईएस से आरोपी छात्र-छात्राओं का पता व अन्य जानकारी मांगी थी, जो विवि को मंगलवार को भी नहीं मिल सकी। अब विवि प्रशासन छह जनवरी तक इंतजार करने के मूड में है। अगर छह को भी डब्ल्यूईएस से कोई जवाब नहीं आया तो विवि आरोपियों के खिलाफ सिर्फ नामों के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज करवा देगा। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया व कनाडा के दूतावास से भी फ्रॉड

जालसाजों ने कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के निजी संस्थानों के साथ-साथ वहां के सरकारी संस्थानों से भी धोखाधड़ी की है। विवि प्रशासन के पास ऑस्ट्रेलिया के दूतावास से करमजीत कौर और करन मेहरा की मार्कशीट पहुंची थी, जो सोमवार को जांच में फर्जी साबित हो गई।

इसी तरह कनाडा दूतावास से आई जोधवीर सिंह की मार्कशीट जांच में फर्जी निकली है। कुविवि के उप परीक्षा नियंत्रक डा. रितेश साह ने बताया कि दूतावास से आईं डिग्रियों व मार्कशीट से प्रतीत होता है कि जालसाज आस्ट्रेलिया व कनाडा में फर्जी दस्तावेजों से किसी तरह का सरकारी लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं।

जालसाजों पर हर हाल में होगी कार्रवाई
विश्वविद्यालय प्रशासन जालसाजों तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास करेगा। इसके लिए कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल से लगातार वार्ता चल रही है। सात जनवरी तक हर हाल में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करवा दी जाएगी।
प्रो. संजय पंत, परीक्षा नियंत्रक कुविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें