फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरोला विधायक के खिलाफ पीडब्ल्यूडी को फर्जी शिकायत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाम से हुई शिकायत, रायपुर थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर और लेटर पैड का दुरुपयोग कर पुरोला विधायक के खिलाफ झूठी शिकायत करने का मामला सामने आया है। विधायक के खिलाफ लोक निर्माण विभाग को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत की गई है। इस पर रायपुर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रायपुर निवासी विनय राज भाजपा युवा मोर्चा के बनीगाड डामटा मंडल अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें निर्माण खंड पुरोला के अधिशासी अभियंता के माध्यम से एक शिकायतीपत्र की जानकारी मिली। यह पत्र उनके लेटर पैड पर फर्जी हस्ताक्षर के साथ पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष को भेजा गया था। पत्र में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बारे में लिखा गया था कि वह योजनाओं की स्वीकृति के बदले ठेकेदारों से पांच से दस प्रतिशत तक रिश्वत ले रहे हैं। पत्र में विभाग को विधायक से सावधान रहने और एसडीआरएफ मद की योजनाओं को स्वीकृत न करने की बात भी कही गई। विनय का आरोप है कि यह उनकी और विधायक की छवि को समाज में धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उनके नाम का गलत इस्तेमाल हुआ है। इससे पहले साल 2023 में भी उनके फर्जी लेटर पैड का उपयोग कर मुख्यमंत्री कार्यालय में विभाग की एक महिला अधिकारी के खिलाफ झूठी शिकायत की गई थी। थानाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें