फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिली लावारिस अटैची, पुलिस ने खोलकर देखा तो आंखें फटी रह गई

Mon, 16 Apr 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
bag
विज्ञापन

सोमवार दिन में शहर के व्यस्ततम पटेल मार्ग पर एक लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप मच गया। बम होने की अफवाह और आशंका के बीच पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जब अटैची खोली तो उसमें कपड़े लत्ते और करीब 40 हजार रुपये की नगदी मिली।

विज्ञापन


पुलिस अटैची को बाजार चौकी ले गई। अटैची के अंदर से मिले पहचान पत्र के अनुसार अटैची दिल्ली निवासी किसी सतीश कुमार की पाई गई। बताया कि दिल्ली में वह दुर्घटना में घायल है और उनके भतीजा पैसे लेकर दिल्ली जा रहा था कि कोटद्वार में अटैची गुम हो गई।


 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी रामपाल ने बताया कि काफी देर तक अटैची सड़क पर ही रही। लोगों की इसकी सूचना कोतवाली को दी। कोतवाली से इसकी सूचना एलआईयू को दी गई। जब काफी देर तक कोतवाली से कोई नहीं पहुंचा तो बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह नेगी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कई एंगल से अटैची की जांच कर बाद से उसे वहीं पर खोल दिया। लावारिश अटैची से कपड़े लत्ते मिलने पर पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि अटैची में मिले कागजात और आईकार्ड के आधार पर उन्हें सूचना दे दी गई है। दिल्ली निवासी सतीश कुमार ने बताया कि अटैची वाला व्यक्ति उनका रिस्तेदार है और उनके उपचार के लिए पैसे लेकर दिल्ली आ रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें