फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआरआई में मिली छात्रा की लाश्ा

Sun, 01 Sep 2013 06:48 PM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने वैवाहिक जीवन से परेशान वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) देहरादून की जेआरएफ छात्रा ने अपने हास्टल के रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव दो दिन तक कमरे में ही फंदे से लटका रहा।
विज्ञापन


जब कमरा नहीं खुला तो वार्डन को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

तीन साल पहले हुआ प्रेम विवाह
सूचना पर मृतक छात्रा का पति और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे घटनाक्रम से एफआरआई परिसर में हड़कंप मचा रहा।

चंडीगढ़ निवासी मनीषा राणा का प्रेम विवाह तीन साल पहले बालावाला निवासी राजेंद्र राणा से हुआ था। राजेंद्र गढ़वाल विवि से पीएचडी कर रहे हैं। जबकि मनीषा एफआरआई में रसायन विज्ञान से जेआरएफ है।

पति संग रह रही थी
मनीषा दून में बालावाला में ही अपने पति संग रह रही थी। दो माह पहले ही वह एफआरआई कैंपस में स्थित हास्टल में शिफ्ट हुई थी।

रविवार सुबह हास्टल के वार्डन ने जब उसका कमरा किसी काम के लिए खटखटाया तो अंदर से कुछ आवाज नहीं आई। वार्डन को शक इसलिए भी हुआ क्योंकि वह दो दिन से लगातार कमरे को अंदर से बंद ही देख रहा था। उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला
सूचना मिलते ही पंडितवाड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर मनीषा का शव पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। कमरे में एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला। जिसमें उसने अपने अभिभावकों से माफी मांगी है।

सुसाइड नोट में उसने वैवाहिक जीवन से संतुष्ट न होने का इशारा भी किया है। पुलिस ने उसके चंडीगढ़ में रह रहे परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह दून के लिए चल पड़े। पुलिस ने उसके पति से भी पूछताछ की है।

काश मान ली होती आप की बात
सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने अभिभावकों से माफी मांगी है। उसने कहा कि आप कितने सही थे। अगर मैंने आप की बात मान ली होती तो आज खुश होती।

छात्रा ने अपने पति का नाम लिए बगैर ही अपने अभिभावकों को बताया है कि वह अपने वैवाहिक जीवन से संतुष्ट नहीं है। उसने सुसाइड नोट में इसी बात का इजहार बार बार किया है कि काश मैंने आप की बात मान ली होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें