फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ब्रेड पकोड़ा मांगने पर फैक्टरीकर्मी को पीटा, 13 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेस्टोरेंट मालिक समेत छह नामजद और सात अज्ञात पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


- चाय के साथ ब्रेड पकोड़ा मांगने पर हुई मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी के कर्मचारी के रेस्टोरेंटकर्मी से चाय के साथ ब्रेड पकोड़ा मांगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक समेत 13 लोगों ने फैक्टरीकर्मी पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ बलवा आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एटनबाग निवासी विशाल ने बताया कि वह लोग लांघा रोड स्थित एक कंपनी में श्रमिक का कार्य करते हैं। वह 26 दिसंबर को शाम की शिफ्ट में कार्य कर रहे थे। रात आठ बजे लविश जैसवाल कंपनी में आया। उसका कंपनी के बाहर रेस्टाेरेंट है। बताया कि उन्होंंने लविस से चाय ली। चाय के साथ ब्रेड पकोड़ा देने का आग्रह किया। उसने ब्रेड पकोड़ा देकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पैसे मांगे। उन्होंने इसका विरोध किया। गाली गलौज न करने और ब्रेड पकोड़ा वापस लेने के लिए कहा। बताया कि इस पर लविश जैसवाल भड़क गया।
विज्ञापन

शिकायकर्ता ने बताया कि रात 10 बजे छुट्टी के बाद वह फैक्टरी से बाहर निकले तब लांघा रोड निवासी रेस्टोंरेट मालिक आदित्य सकलानी, छरबा निवासी लविश जैसवाल, अभिषेक राठौर, सूरज जैसवाल, विनोद, सन्नी और अन्य सात-आठ लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। इसमें उनको गंभीर चोटें आईं, उनकी बाइक और मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया कि उन्हें उनके साथी छरबा स्थित उनकी मौसी के घर ले गए। 27 दिसंबर सभी उनकी मौसी के घर आए। उनको, उनकी मौसी और माता को जातिसूचक शब्द कहे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज, आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें