फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दून अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, मुंह से अचानक आने लगा था खून

Tue, 14 Jan 2025 04:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद

सार

Dehradun News: महिला स्वास्थ्यकर्मी बीते दो चार दिनों से वह बीमार थी। दिन में करीब दो बजे वह अचानक बेहोश होने लगी और उसके मुंह से खून आने लगा।
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में आज एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पद पर तैनात थी। आज  ड्यूटी के दौरान महिला के मुंह से अचानक खून आने लगा। जिसके बाद अन्य स्वस्थ्यकर्मी उसे तुरंत इमरजेंसी में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


Dehradun: दो बच्चों का अपहरण कर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, रिश्ते के मामा ने ही दो लाख में बेचा था मासूम

जानकारी के अनुसार, महिला स्वास्थ्यकर्मी चित्रा भंडारी(46) निवासी नेहरू ग्राम, देहरादून बीते दो चार दिनों से वह बीमार थी। सोमवार को वह अवकाश पर थी, लेकिन आज वह ड्यूटी पर आई थी। दिन में करीब दो बजे वह अचानक बेहोश होने लगी और उसके मुंह से खून आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ उन्हें आनन फानन इमरजेंसी में ले गया। दून अस्पताल की इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि उसके मुंह से खून आा रहा थ्या। मौत हार्ट अटैक या गंभीर निमोनिया से होने की आशंका है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें