फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो फेसबुक पर हॉट है देहरादून की ये हलचल

Sun, 08 Feb 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय की दुकानों पर ही नहीं, दूनवासियों की अड्डेबाजी सोशल मीडिया पर भी बड़े पैमाने पर है।
विज्ञापन


उनकी वाल स्थानीय राजनीति को दरकिनार कर कहीं दिल्ली चुनाव पर बहस से रंगी है तो कहीं अपने बीच के लोगों की फिल्म, खेल, की कामयाबी, साहित्य पर उनका गर्व जाहिर है।

तमाम चिंताओं के बीच दून की हरियाली पर छाया कंक्रीट का संकट भी सोशल मीडिया के अड्डे पर कायम है। इस सप्ताह की हल-चल....

चुनाव दिल्ली के, चर्चा दून में
वोटिंग बेशक दिल्ली में सरकार के लिए हुई, लेकिन बहस-मुबाहिसा दून के अड्डेबाजों के बीच भी कायम रहा। चुटीले पोस्ट आते रहे।

संजू का पोस्ट था-दिल्ली में पहले मुकाबला था मोदी बनाम केजरी, फिर हुआ केजरी बनाम बेदी और अब हो गया है केजरी बनाम भारत सरकार...। ऐसे कई चुटीले पोस्ट रहे। लोगों ने चुटकुले भी साझा किए हैं।
विज्ञापन


तेजिंदर का सवाल-क्या तुम नहाए हो?
मशहूर साहित्यकार तेजिंदर सिंह गगन की पुस्तक क्या तुम नहा चुके? इन दिनों चर्चा का केंद्र बिंदु है। आने वाले पुस्तक मेले में यह पुस्तक दिखाई देगी।

तेजिंदर ने इस पुस्तक का कवर साझा किया है। तेजिंदर ने पोस्ट किया है कि यह पुस्तक साहित्य भंडार इलाहाबद से आने वाली है। इन्हें प्रतिक्रिया में इंतजार किए जाने के कमेंट्स मिले हैं।

दून की ‘बेबी’ मधुरिमा छाई
उत्तराखंड की पर्वतारोही विजया पंत तुली की बेटी मधुरिमा तुली ‘बेबी’ से बड़े पर्दे पर छाई हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षय के साथ अभिनय के रंग दिखाती मधुरिमा की चर्चा है।

इस फिल्म के फोटो पोस्ट कर खुशी जताती विजया की वाल पर दून में उनके चाहने वालों के कमेंट उन्हें आने वाले वक्त की बड़ी अभिनेत्री बताने में पीछे नहीं।

कंक्रीट में बदलते दून का नजारा
1996 में कैसा दिखता था दून और ठीक 10 साल बाद 2006 में क्या हो गई इसकी दशा। यह प्रदर्शित करता फोटोग्राफ चर्चा में है।

अंशुमान जखमोला ने यह फोटो इतिहास में रुचि रखने वाले लोकेश ओहरी की बीन देयर, दून दैट की वेबसाइट के माध्यम से साझा किया है। दून के पुराने दिनों को याद करने वाले इस फोटो केदीदार से ही संतुष्ट होते नजर आते हैं।
विज्ञापन


यह देखिए सवा सौ साल की घड़ी
आरटीआई (सूचना का अधिकार) कार्यकर्ता और कौलागढ़ रोड पर व्यवसाय करने वाले अमर सिंह धुंता पुरानी चीजों का शौक रखते हैं। इन दिनों 115 साल पुरानी घड़ी उनके वाल की शोभा बढ़ा रही है।

श्वेत-श्याम दिनों की याद दिलाती यह घड़ी कुछ-कुछ महात्मा गांधी की घड़ी से मेल खाती दिखती है। धुंता इस तरह की चीजों का संग्रह करने में रुचि रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें