फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: दून में बनी के9 वज्र तोप की आंख, दिन और रात में साधेगी सटीक निशाना, 21 साइट की पहली खेप रवाना

Wed, 25 Nov 2026 08:09 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

फ्रांस की अंतरराष्ट्रीय कंपनी सफरान के साथ पिछले वर्ष हुए समझौते का परिणाम अब उत्पादन के रूप में सामने आया है। सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन देहरादून में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
डायरेक्ट फायरिंग साइट की खेप को रवाना करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देहरादून ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की देहरादून स्थित आयुध निर्माणी (ओएफडी) में सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू हो गया है। 21 साइट की पहली खेप बुधवार को दून से सूरत (गुजरात) के हजीरा के लिए रवाना की गई। इन साइट उपकरणों को सेल्फ प्रोपेल्ड के9 वज्र तोपों पर लगाया जाएगा। इनसे दिन और रात दोनों समय दुश्मनों पर सटीक निशाना साधा जा सकता है।

विज्ञापन


इससे रक्षा उत्पादन में देहरादून की भूमिका मजबूत होने के साथ ही विदेशी आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है। फैक्टरी परिसर में हुए आयोजन में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक उत्पाद के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के रक्षा औद्योगिक तंत्र में कंपनी की मजबूत पहचान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 से ही सेना को आधुनिक और उन्नत उत्पाद उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।
  
UK Top News: अंकिता के परिजन धरने पर बैठे, बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस का वार, गर्भवती का सड़क पर प्रसव

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एलएंडटी और फ्रांस की सफरान जैसी कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी से भारत में विशिष्ट रक्षा तकनीकों का निर्माण संभव होगा। इससे विदेशी आयात पर निर्भरता घटेगी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और उत्पादन टीम को बधाई देते हुए गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने बताया कि अक्तूबर के अंत में चंडीगढ़ से के-9 वज्र कार्यक्रम के लिए इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (आईएनएस) की पहली खेप रवाना की गई थी। अब देहरादून से सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइटों का पहला बैच भेजा गया है। दोनों उपलब्धियां के-9 वज्र परियोजना में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की बढ़ती भूमिका को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें