फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव के 50 से ज्यादा लोगों को हुआ आईफ्लू, दहशत में लोग

Mon, 08 May 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थराली 
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से 20 किमी दूर खंसर पट्टी से लगे कस्बीनगर गांव में इन दिनों ग्रामीण आई फ्लू की चपेट में हैं। इस बीमारी से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक 50 से अधिक ग्रामीण पीड़ित हैं। ए‌क साथ इतने लोगों को आई फ्लू की श‌िकायत होने अब लोग दहशत में आने लगे हैं।
विज्ञापन


अंबेडकर ग्राम कस्बीनगर निवासी एडवोकेट जयराम ने बताया कि आई फ्लू के कारण मरीजों की आंखें लाल दिख रही हैं। आंखों से पानी टपक रहा है और आंखों में जलन हो रही है।

स्कूल जाने वाले बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। पीड़ित आत्मा राम, प्रेमराम, बबीता, सुनीता आदि का कहना है कि सीएचसी थराली में नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने से उपचार भी नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बीनबर प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका साहिरा ने बताया कि इस बीमारी से स्कूली बच्चों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मंगलवार को टीम भेजकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें