फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पीढ़ी ने साथ लिया नेत्रदान का संकल्प

Sat, 10 Aug 2013 10:08 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्रदान को लेकर अमर उजाला के अभियान का असर है कि तीन पीढ़ियों ने एक साथ नेत्रदान का संकल्प लिया है। दादा, पिता और पुत्र ने एक साथ नेत्रदान का संकल्प पत्र हिमालयन अस्पताल के नेत्ररोग विभाग को भेजा है। अस्पताल के आई बैंक में इन्हें रख लिया गया है।
विज्ञापन


विकासनगर क्षेत्र के रहने वाले प्रीतम कुमार ने नेत्रदान अभियान से प्रभावित होकर अपना, अपने पिता और पुत्र को संकल्प पत्र भरवाया है। उनका कहना है कि इस बेहतर और क्या दान हो सकता है कि दुनिया छोड़ने के बाद भी आंखें बंद नहीं होंगी। हम लोगों की आंखों से कोई और शख्स यह दुनिया देखता रहेगा। उन्होंने बताया कि वे अपने रिश्ते-नातेदारों, मित्रों को नेत्रदान के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

संकल्प लेने वालों की संख्या छह हजार के ऊपर
इस तरह नेत्रदान के प्रति संकल्प लेने वालों की संख्या छह हजार के ऊपर चली गई है। लोग हिमालयन अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के आई बैंक तथा समाज सेवी संगठनों के माध्यम से संकल्प ले रहे हैं। आई बैंक के जिम्मेदारों का कहना है कि प्रतिदिन औसत दो दर्जन लोग नेत्रदान का संकल्प ले रहे हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को सेंसीटाइज्ड करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें