फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कपड़ा व्यापारी को पहले दी जान से मारने और बच्चों के अपहरण की धमकी, फिर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Sun, 28 May 2023 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आर्केडिया हिल रॉक अपार्टमेंट निवासी आशीष बंसल ने पुलिस से शिकायत की है। बताया, कुछ दिन पहले राजेश नाम के व्यक्ति का फोन आया था। वह आशीष को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा बच्चों के अपहरण की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
मांगी रंगदारी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपड़ा व्यापारी को जान से मारने और बच्चों के अपहरण की धमकी मिली है। आरोपी उनकी और बच्चों की जान बख्शने के बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांग रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राजपुर के आर्केडिया हिल रॉक अपार्टमेंट निवासी आशीष बंसल ने पुलिस से शिकायत की है। वह कपड़ों का व्यापार करते हैं और अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। बताया, कुछ दिन पहले राजेश नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को बिजनौर का रहने वाला बताया था। वह आशीष को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा बच्चों के अपहरण की धमकी भी दे रहा है।

इसके लिए वह पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। आशीष जब पुलिस से शिकायत करने की बात कहते हैं तो वह गंदी-गंदी गालियां देता है। आशीष की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ जितेंद्र चौहान ने बताया कि मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। राजेश नाम के इस व्यक्ति का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें