फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी के नाम पर कांग्रेसी नेता से मांगी रंगदारी, न देने पर दी गोली मारने की धमकी 

Mon, 21 Jan 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
रंगदारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद बदमाश सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। कांग्रेस नेता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन


पुलिस रंगदारी मांगे जाने के मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही पता लगा रही है जिस नंबर से कॉल आई थी, वह किसी आईडी पर चल रहा है। कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा निवासी शराफत अंसारी कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं।

शनिवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी बताया। कॉल करने वाले ने कांग्रेस नेता को कहा कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जिसमें मोटी कमाई हो रही है।

प्रॉपर्टी के काम में होने वाली कमाई का हिस्सा उसे देना होगा। यदि उसने हिस्सा देने से इनकार किया तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया। राठी के नाम से रंगदारी के लिए कॉल आने पर कांग्रेस नेता दहशत में आ गए।
 
विज्ञापन

रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही एसपी देहात नवनीत सिंह से मोबाइल पर बात कर पूरी घटना के बारे में अवगत कराया। कोतवाली में शिकायत करने के बाद कांग्रेस नेता घर पहुंचे तो एक बार फिर राठी के नाम से कॉल आई। कॉल करने वाले ने एक स्थान पर बैठकर लेनदेन करने की बात कही। इस पर कांग्रेस नेता ने दोबारा पुलिस को सूचित किया।

कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई है वह 12 डिजिट का है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जिस नंबर से कॉल आई है, वह इंटरनेट से की गई है। उन्होंने बताया कि नंबर की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। उधर, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें