आरोप है कि शोर मचाने पर बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी और फरार हो गया। इसी दौरान आंगन में सो रहे पति की आंख खुल गई।
महिला ने पति को आपबीती बताई। महिला के पति ने छोटे भाई की करतूत सुनकर उसकी रात में ही गांव में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आरोप है कि रविवार सुबह आरोपी घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर देवर के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।