फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में बाहरी खिलाड़ियों का समय तय, नए खिलाड़ियों के प्रवेश पर भी रोक

Wed, 12 Sep 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
maharana pratap sports college
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अभ्यास के लिए जाने वाले बाहरी खिलाड़ियों का समय तय कर लिया गया है। बाहरी खिलाड़ी सुबह चार और शाम को तीन घंटे अभ्यास कर सकेंगे। वहीं, नए खिलाड़ियों को प्रवेश पत्र जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज में बड़ी संख्या में बाहरी खिलाड़ी भी अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं। पुलिस समेत अन्य विभागों में कार्यरत खिलाड़ी भी यहां अभ्यास करते हैं। इनकी संख्या बढ़ने के कारण यहां पढ़ने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। वहीं, मैदान समेत अन्य सुविधाएं भी कम पड़ रही है। इसको देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने बाहरी खिलाड़ियों के अभ्यास का समय नियत कर दिया है। 

प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र भट्ट ने बताया कि बाहरी खिलाड़ी सुबह सात से 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से आठ बजे तक अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक ही समय में बहुत अधिक खिलाड़ी होने के कारण फिलहाल नए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें