फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पदोन्नति पर रोक हटने पर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) की बैठक शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज के सभागार में हुई। बैठक में गढ़वाल विवि से संबद्ध अशासकीय महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षकों ने प्रोफेसर पद पर पदोन्नति से संबंधित रोक हटाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। साथ ही शिक्षकों ने मांग उठाई कि जिन शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 2023-24 तक आवेदन जमा हो चुके हैं और जिनकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, उन्हें उस समय लागू नियमों के तहत शीघ्र पूरा किया जाए। बैठक में मातृत्व अवकाश और अन्य विश्वविद्यालयों में स्थानांतरण-कार्यभार ग्रहण करने पर मिलने वाले अवकाश जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में ग्रुटा अध्यक्ष डॉ. राकेश पाठक, सचिव डॉ. दीपक भट्ट, डॉ. ओनिमा शर्मा, डॉ. अजय, डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. अनूप मिश्रा, डॉ. रुपेश त्यागी, डॉ. पुनीत सैनी, डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें