फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चालक-परिचालकों को बताए यातायात नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत चालक-परिचालकों के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में चालकों और परिचालकों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने कहा कि चालक और परिचालक परिवहन विभाग की रीढ़ हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना विभाग की जिम्मेदारी है। चालकों-परिचालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाना बेहद जरूरी है। कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का दायित्व भी है।
विज्ञापन

तकनीकी सुधार, फिटनेस, ओवरलोडिंग नियंत्रण, सीट बेल्ट व हेलमेट अनुपालन और चालक प्रशिक्षण पर निरंतर कार्य करना आवश्यक है। इस दौरान आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला, परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत, प्रज्ञा पंत, महिपाल दत्त पपनोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें