फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फूड साइंस के क्षेत्र में भविष्य बनाने के अवसर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसलिंग सप्ताह की शुरुआत की गई है। इसके पहले दिन छात्राें को फूड साइंस डायटेटिक्स और पोषण के क्षेत्र में भविष्य बनाने के अवसरों के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिमालयन वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस. फारुक ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए बीते हुए कल से सीखना होगा और आज पर कम करना होगा। एक जिज्ञासु मन ही भविष्य में नेतृत्व की क्षमता रखता है। उन्होंने छात्रों को सवाल पूछने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल के डायटेटिक्स विभाग की अध्यक्ष अनुषा मिश्रा ने छात्रों को फूड साइंस डायटेटिक्स और न्यूट्रिशन के क्षेत्र में भविष्य बनाने के तमाम अवसरों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सरकारी फेलोशिप, रिसर्च के अवसर और पब्लिक हेल्थ इनीशिएटिव के क्षेत्र में सक्रिय रहने की आवश्यकता है। इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ. नरपिंदर सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सदस्य प्रो. आईपी पांडे, डाॅ. वीरेंद्र भारद्वाज, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. बिंदु नायक, डाॅ. संजू कुमार, डाॅ. अंकिता डोभाल, डाॅ. कृष्ण आयुष, डाॅ. श्वेता जोशी और डाॅ. रवनीत कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें