फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक साल से सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त, किसानों के सामने बुआई का संकट

विज्ञापन
ग्राम आदुवाला में क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
- जिला प्रशासन से सिंचाई गूल को ठीक कराने की मांग
विज्ञापन

विकासनगर। ग्राम आदुवाला में सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त हो गया है। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने से किसानों के सामने गेहूं व रबी की अन्य फसलों की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। लगभग एक साल से समस्या बनी हुई है। नौ महीने पहले क्षेत्र के किसान मुकेश कुमार ने क्षतिग्रस्त गूल की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। उस समय विभाग ने बजट उपलब्ध नहीं होने का कारण बताकर मामला बंद कर दिया था। क्षेत्र के किसान अनिल कुमार, सतीश, राजेश आदि ने बताया कि गूल के जगह-जगह से टूटने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसी स्थिति में बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से सिंचाई गूल को ठीक कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें