विद्युत सुरक्षा इंजीनियरों के पदों पर एक नजर
इंजीनियर कुल पद भरे पद रिक्त पद
मुख्य विद्युत निरीक्षक/निदेशक- 01 01 00
उप विद्युत निरीक्षक- 03 00 03
सहायक विद्युत निरीक्षक- 05 02 03
अपर सहायक विद्युत निरीक्षक- 03- 01 02
विद्युत अवर अभियंता- 11 03 08
अब आउटसोर्सिंग का ही भरोसा
विद्युत सुरक्षा विभाग ने पूर्व में नौ पदों पर सेवा स्थानांतरण से भर्तियों की मांग की थी। इसका प्रस्ताव भी पास हो गया था लेकिन विभिन्न विभागों से यहां आने वाले इंजीनियर ही नहीं मिले। अब विभाग ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से विशेषज्ञ रखने की मांग की है, जिस पर शासन को निर्णय लेना है। स्टाफ न होने पर विभाग के लिए जांच रिपोर्ट देना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: स्कूल की नई बिल्डिंग में बैठते ही बेहोश होने लगी एक के बाद एक छात्रा, अचानक कुछ रोने और चीखने लगीं
रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन जा चुके हैं। आयोगों के स्तर से प्रक्रिया भी चल रही है। हमने सेवा स्थानांतरण पर काम किया लेकिन विशेषज्ञ नहीं आए। अब हमने आउटसोर्सिंग के माध्यम से विशेषज्ञ इंजीनियर रखने का प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल जितने इंजीनियर हैं, उनके माध्यम से ही जांचें कराई जा रही हैं। -जीसी पांडेय, निदेशक, विद्युत सुरक्षा विभाग