स्टांप ड्यूटी में 25 फीसदी की है छूट
राज्य सरकार भी पूर्व सैनिकों, शहीदों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। शहीदों के परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकार की ओर से सेवायोजित किया जा रहा है। राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त और वार्षिक राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, देहरादून के गुनियाल गांव में शहीदों की स्मृति में अत्याधुनिक एवं विभिन्न सुविधाओं से युक्त शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है। सरकार की ओर से युद्ध विधवा और अपंग सैनिकों को दो लाख की आवासीय सहायता दी जा रही है। सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 लाख मूल्य की संपत्ति के खरीद पर स्टांप ड्यूटी में 25 फीसदी की छूट है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: लगातार बारिश के चलते खतरे में आए भवन, स्कूल, कॉलेज, पांच घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे
अत्याधुनिक बन रहा सैनिक विश्राम गृह टनकपुर : जोशी
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, कारगिल युद्ध के दौरान उत्तराखंड के वीर योद्धाओं ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी और हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गए। प्रदेश में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर अग्रसर है। उत्तराखंड में 36 सैनिक विश्राम गृह हैं। सैनिक विश्राम गृह टनकपुर को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। सैनिक विधवाओं की बेटियों के विवाह के लिए एक लाख अनुदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अनिल गोयल, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर जनरल शम्मी सभरवाल, मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री, ब्रिगेडियर दिनेश बडोला आदि उपस्थित थे।