सितंबर से बिजली के दाम
श्रेेणी- पहले- नए दाम
0-100 यूनिट- 02.90- 02.95
101-200 यूनिट- 04.20- 04.45
201-400 यूनिट- 05.80- 06.35
400 यूनिट से ऊपर- 06.55- 07.45
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी- 06.73- 07.52
ट्यूबवेल(पीटीडब्ल्यू)- 02.19- 02.24
एलटी इंडस्ट्री- 06.39- 07.01
एचटी इंडस्ट्री- 06.43- 07.05
मिक्स लोड- 06.08- 06.81
रेलवे- 06.59- 07.23
इस गलती पर पकड़ा गया यूपीसीएल
यूपीसीएल ने 15 दिसंबर को नियामक आयोग में जो टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है, उसमें 6.5 प्रतिशत बढ़े हुए सरचार्ज को भी शामिल कर लिया। नियमानुसार, यूपीसीएल को अपने टैरिफ प्रस्ताव में एक सितंबर से पूर्व की दरें बताते हुए, उसमें जरूरत के हिसाब से नई दरों को जोड़कर प्रस्ताव देना था। मसलन, घरेेलू श्रेणी में 0-100 यूनिट वालों के लिए बिजली दर 2.90 रुपये प्रति यूनिट थी, जो कि एक सितंबर से 31 मार्च 2023 तक 2.95 रुपये प्रति यूनिट हुई थी। यूपीसीएल को नए टैरिफ प्रस्ताव में पुरानी यानी 2.90 रुपये प्रति यूनिट को ही बेस बनाकर बढ़ोतरी की मांग करनी चाहिए थी।
ये भी पढ़ें...Dehradun: नियामक आयोग ने महंगी बिजली का प्रस्ताव लौटाया, नियम विरुद्ध 6.5 फीसदी बढ़ा हुआ सरचार्ज किया शामिल
नियामक आयोग को जो टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें आयोग ने कुछ आपत्तियां लगाई हैं। इन आपत्तियों को दूर करते हुए जल्द ही हम दूसरा प्रस्ताव आयोग के सामने पेश करेंगे। - अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल