फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे तो दून पुलिस देगी हर्जाना

Tue, 01 Oct 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में अकसर शोभायात्राएं और बारातों की वजह से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर जाती है। जिस कारण सैकड़ों लोग इनकी वजह से घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन


आम आदमी को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस इन पर लगाम कसने की कवायद शुरू कर रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि सरकार को प्रस्ताव भेजकर शोभायात्राओं और बारातों के तय समय से अधिक देर तक सड़क पर रहने की स्थिति में जुर्माना लिया जाएगा।

यात्राओं के लिए अनुमति अनिवार्य
एसएसपी ने बताया कि इसके लिए वीडियोग्राफी की जाएगी, इससे देरी का हिसाब लगाकर मिलने वाली रकम जाम में फंसे लोगों को बांटी जाएगी। यह वितरण वीडियोग्राफी के दौरान वाहनों के नंबर दर्ज कर किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि बारात और शोभा यात्राओं के लिए अनुमति अनिवार्य होगी। पुलिस एक्ट में अब तक अधिकतम दस हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। इसे बढ़ाने का भी सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें