फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसडी कैंटीन में एक्साइज व वैट की होगी छूट

Sun, 21 May 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
csd canteen
विज्ञापन
पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ के स्थापना दिवस समारोह में वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सीएसडी कैंटीन के उत्पादों पर एक्साइज व वैट की छूट दी जाएगी। उपनल में पूर्व सैनिकों के परिजनों को ही सुविधा मिलेगी। पूर्व सैनिकों की तमाम विसंगतियों को दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन


एएमएन घोष सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की बेहतरी के लिए सरकार तमाम बड़े कदम उठाएगी। उनके परिजनों के कल्याण के लिए ठोस जमीन पर काम किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि विधायक गणेश जोशी ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों की बेहतरी के लिए काम करेगी।

विशिष्ट अतिथि सीएमआई चिकित्सालय के चेयरमैन डा. आरके जैन ने कहा कि पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए नागरिक समाज को भी आगे आना होगा। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट व प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष राजकुमारी थापा ने पंत को दिए ज्ञापन में कहा कि पूर्व सैनिकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण निदेशालय ने छात्रवृत्ति के मानक बेहद कड़े कर दिए हैं। दूसरी तरफ निदेशालय गलत तरीके से पूर्व सैन्य अधिकारियों को धन दे रहा है। सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्य अफसरों की तानाशाही चल रही है। इस मौके पर प्रकोष्ठ से जुड़े परिवारों के युवाओं, किशोरों व बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। 
विज्ञापन

एक बार लाएंगे बिना घाटे का बजट

प्रकाश पंत। - फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इस बार उत्तराखंड बिना घाटे वाला बजट होगा। इस बजट में पांच वर्षीय विज़न नजर आएगा। वित्तीय व राजस्व घाटा कम करने की युद्धस्तर पर कोशिश जारी है। हमारे पास आय के संसाधन बहुत कम हैं। अभी तक उत्तराखंड में ऋण लेकर अनुत्पादक कार्यों में खर्च होता रहा है।

अब इस परंपरा को बदलना है। ऋण को उत्पादक गतिविधियों में खर्च करेंगे। इससे अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी। पहले गैर कर राजस्व 1600 करोड़ रुपये था। लेकिन वह घटकर 1200 करोड़ तक सिमट गया।

अब इसमें पांच सौ से सात सौ करोड़ रुपये का इजाफा करने की रणनीति बनाई गई है। एक्साइज का लक्ष्य भी 2300 करोड़ रुपये रखा गया है। हम अर्थव्यवस्था का ऐसा मॉडल तैयार कर रहे हैं जिसमें रोजगार के नए मौके पैदा होंगे।

इसके साथ ही राजस्व में भी इजाफा होगा। जीएसटी से उत्तराखंड को बहुत लाभ होगा। हमारे राजस्व में इजाफा होना तय है। उत्तराखंड को 1500 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचेगा। कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी सस्ती हो जाएगी। पहले यात्रा पर आठ फीसदी के आसपास कर लगता था। अब उसको पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। पंत ने कहा कि शराब तस्करी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अब सरकार का प्रवर्तन पर जोर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें