बीआरओ ने अब सड़क को भी डबल लेन में तब्दील करने की योजना बनाई है। हालांकि बीआरओ के अधिकारी सीमा क्षेत्र होने के कारण सड़क सुविधा पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आगामी वर्ष मार्च से नीती गांव तक जाने वाले मार्ग पर डबल लेन कार्य शुरू किया जा रहा है।
विभिन्न घाटियों से गुजरने वाली मलारी-नीती सड़क पर सात जगहों पर मोटर पुल भी निर्मित किए जाएंगे, जिससे बरसात में सड़क बंद न हो और सेना के बड़े वाहनों की आवाजाही भी आसानी से हो सकेगी। सड़क अच्छी बनने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।