फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: देश के पांच सबसे महंगे राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड, जानें क्यों?

Thu, 17 Sep 2020 12:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पिछले एक साल में 7.93 प्रतिशत बढ़ गई महंगाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक साल में उत्तराखंड देश के पांच महंगे राज्यों की सूची में शामिल हो गया है। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से यह तस्वीर उभर कर सामने आई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में महंगाई को सामान्य रूप से मौसम से जोड़ कर देखा जाता है। यह माना जाता है कि मानसून में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम बढ़ते ही हैं। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से 14 सितंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले साल अगस्त माह की तुलना में इस साल अगस्त माह में महंगाई दर में 7.93 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

खास बात ये है कि महंगाई दर के मामले में उत्तराखंड देश के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल है। वहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल महंगाई पर अंकुश लगाने के मामले में उत्तराखंड से बेहतर साबित हुआ है। इसी तरह दिल्ली भी उपभोक्ता वस्तुओं की महंगाई पर नियंत्रण लगाने के मामले में उत्तराखंड से बेहतर ही साबित हुआ है। 

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बढ़ी महंगाई..

यह भी सामने आया है कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों पर महंगाई की अधिक मार है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 8.10 और शहरी क्षेत्रों में 7.68 है। इसका कारण ये भी माना जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र उपभोक्ता वस्तुओं के मामले में शहरों और परिवहन व्यवस्था पर निर्भर होकर रह गए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान कीमतों में उछाल आ जाता है। 

प्रदर्शनों तक सीमित महंगाई का मुद्दा  
महंगाई का मसला प्रदेेश में एक-दो विरोध प्रदर्शनों तक ही सीमित होकर रह जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड काल में लिया गया सबक इस महंगाई को काबू करने के काम आ सकता है। इस दौर में लोकल के लिए वोकल होने की बात की जा रही है। स्थानीय स्तर पर जरूरतें पूरी होने लगें तो महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। 
विज्ञापन

महंगाई दर 

राज्य                दर
असम -           9.52
पश्चिम बंगाल -  9.44
उड़ीसा -         8.17
तेलंगाना -       8.38
उत्तराखंड -     7.93
उत्तर प्रदेश -   7.03
हिमाचल -      4.18
दिल्ली -         3.58
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें