फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: IPL में सट्टा चला रही छह वेबसाइटें प्रतिबंधित, गूगल प्ले स्टोर से एप्लीकेशन को भी हटाया  

Thu, 01 Oct 2020 02:20 AM IST
अलका त्यागी दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टा लगा रहे सटोरियों को चेताने वाली खबर है। गूगल प्ले स्टोर ने सट्टा चला रहीं छह गेम्स साइटों को प्रतिबंधित कर दिया है। सभी गेम लिंक की एप्लीकेशन को भी प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होते ही इंटरनेट पर ऑनलाइन सट्टा शुरू हो जाता है। गूगल प्ले स्टोर पर ड्रीम इलेवन समेत कई साइटों पर आजकल 10 से लेकर 20 हजार तक सट्टा लगाया जा रहा है। पेटीएम या गूगल पे से मनी ट्रांसफर कर लोगों को 11 सदस्यों की एक टीम बनानी होती है।

इसके लिए एक अंक से लेकर 800 प्वाइंट दिए जाते हैं। सर्वाधिक विकेट या सर्वाधिक रन बनाने के आधार पर विजेता घोषित किए जाते हैं। कम अंक मिलने पर युवकों को हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट विकास सिंह बिष्ट ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा चला रहीं छह गेम्स साइटों को गूगल प्ले स्टोर ने प्रतिबंधित कर दिया है, जिसमें पेटीएम फर्स्ट गेम्स, वेट-वे, कमोन, कैसियो, वन एक्स बीट व प्लेयर जेड पोट साइटें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी साइटों को सर्च करने पर भी यह गूगल प्ले स्टोर में नहीं मिल रही हैं। सट्टे को रोकने के लिए गूगल प्ले ने यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

ड्रीम इलेवन को भी गूगल प्ले से किया बाहर 

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट विकास सिंह बिष्ट ने बताया कि 10 क्रिक गेम्स साइट को कुछ समय पहले बंद कर दिया था लेकिन इसे दोबारा से शुरू कर दिया है। ड्रीम इलेवन आईपीएल का सबसे बड़ा स्पांसर है इसे भी हटा दिया है। इसका सीधा लिंक पेटीएम से था।

बताया कि पेटीएम के हटते ही ड्रीम इलेवन हट गया है। कुछ समय बाद ये साइट बंद हो सकती है। उन्होंने बताया कि जो ड्रीम इलेवन इस समय चल रहा है वह पूर्व के लिंक के आधार पर है।  

गूगल प्ले में चल रहे गेम्स साइटों का साइबर सेल से ज्यादा लेना देना नहीं है। आईपीएल में सट्टे का प्रयोग इसके लिए किया जाता है। कुछ साइटों को गूगल प्ले स्टोर ने इन दिनों बेन कर दिया है। इसकी जानकारी मिली है। 
-हिमांशु पंत, साइबर सेल प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें