कक्षा, निर्धारित सीटें खाली सीटें
सातवीं, 60 शून्य
आठवीं, 58 2
नवीं, 57 3
दसवीं, 55 5
11वीं, 50 10
12वीं, 40 10
कुल, 321 30
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा व रहने की सुविधा मुहैया करना है। छठी कक्षा के बाद दाखिले न होने से अधिक संख्या में सीटें भरी नहीं जा रही हैं। इन विद्यालयों में खाली सीटों को भरने के लिए 9वीं व 11वीं में भी दाखिले करने की जरूरत है।
- रणवीर सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, सीबीएसई।
मौजूदा समय में विद्यालय में 30 सीटें खाली चल रही हैं। हर साल छात्र कई कारणों से स्कूल छोड़ते हैं। ये सीटें सालों तक खाली रहती हैं। इन सीटों पर अन्य पात्र छात्रों को मौका मिलता है तो अच्छा होगा।
-डॉ. मीना काला, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा।