ड्रोन के जरिए आसमान से पुलिस संदिग्धों पर नजर रख सकेगी। खासकर भीड़भाड़ होने पर बाजार में चेन स्नेचिंग, पर्स, मोबाइल और बाइक चोरी जैसी घटनाएं होती हैं। ऐसे में ड्रोन के जरिए इन पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किया जाएगा।
अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई
त्योहारी सीजन पर बाजारों में अवैध पार्किंग होने से जाम की स्थिति बन जाती है। जाम खुलवाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में अवैध पार्किंग से ड्रोन पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन से अवैध पार्किंग पर पुलिस वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करेगी।
त्योहारों पर बाजारों में भीड़भाड़ रहेगी। कोरोना काल में पुलिस के ऊपर इस बार लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों की जिम्मेदारी है। सुरक्षा के लिहाज से इस बार बाजारों पर ड्रोन से निगरानी रखने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए फीडबैक मांगा गया है।
- एसके सिंह, एसपी देहात