ऊर्जा निगम प्री पेड मीटर लगाने पर भी विचार कर रहा है। प्री पेड मीटर मोबाइल रिचार्ज की तर्ज पर काम करेगा। जितनी धनराशि से रिचार्ज कराया जाएगा उपभोक्ता उतनी ही बिजली का उपभोग कर सकेंगे।
साथ ही उपभोक्ता ने अगर कटिया डालकर बिजली का प्रयोग किया तो ट्रांसफार्मर में लगा मीटर उस क्षेत्र में बिजली की खपत के बारे में जानकारी देगा। इससे चेकिंग कर पता चल सकेगा कि बिजली की चोरी कौन कर रहा है। चोरी करने वाले उपभोक्ता के घर का लोड और रिचार्ज कराकर प्रयोग की जा रही बिजली की खपत का आंकलन कर चेतावनी देने के साथ ही कार्रवाई की जा सकेगी।
स्मार्ट मीटर लगाने की योजना केंद्र सरकार की है और इस पर काम शुरू होना था मगर कोविड 19 के चलते अभी काम शुरू नहीं हो सका है। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है और जल्द ही यह धरातल पर दिखाई देगी।
-अमित कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी