इस योजना के तहत संबंधित निकाय टेंडर जारी करेंगे। टेंडर लेने वाला व्यक्ति इन सरकारी भवनों का रखरखाव करेगा और किराए के लिए उपलब्ध कराएगा। नगर निगम देहरादून ने हाल ही में इसके लिए टेंडर जारी भी कर दिया है। शहरी विकास निदेेेशालय के मुताबिक, किराए पर फैसला संबंधित निगम या पालिका की बोर्ड बैठक में लिया जाना है। किराए और इस योजना को लेकर निदेशालय ने बैठक भी बुलाई है।
छात्रों को एक से तीन हजार में कमरा
अर्फोडेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम का लाभ छात्र भी ले सकेंगे। केंद्र सरकार द्वारा फंड की जाने वाली इस किफायती रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत एक से तीन हजार रुपये प्रति माह किराए पर विभिन्न श्रेणी में घर मुहैया होगा। इस योजना का लाभ इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, मार्केट एसोसिएशन के साथ काम करने वाले प्रवासियों, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थाओं, हॉस्पीटैलिटी सेक्टर, लंबे समय के लिए पर्यटन पर आए लोगों और छात्रों को भी दिया जाएगा।