कुंभ क्षेत्र के आसपास इस समय कुछ हाथियों का एक समूह है जिस पर वन विभाग नजर जमाए हुए हैं। कुंभ की शुरूआत तक ये हाथी दूर भी जा सकते हैं और नजदीक भी आ सकते हैं।
ये उपाय भी हैं इस बड़े जीव को दूर रखने के
-लेमन ग्रास की खेती, मधुमक्खी पालन
-हाथीरोधी दीवार, सोलर फेंसिंग, खाई आदि। ये सब काम वन विभाग की ओर से किए जा रहे हैं।
अभी कुछ और हाथियों को भी रेडियो कॉलर किया जाना है। इस समय हाथियों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। अब अल्ट्रा साउंड तकनीक के उपयोग से हाथियों की उपस्थिति का पता करने और उन्हें दूर करने पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द इसका प्रेजेंटेशन होगा और इस पर फैसला लिया जाएगा। यह तरीका कारगर रहा तो कई समस्याओं का समाधान हो पाएगा।
-जेएस सुहाग, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखंड'