देहरादून में आज दोपहर आबकारी मुख्यालय की प्रवर्तन टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में बने एक गोदाम में छापा मारा। इस दौरान टीम ने अंग्रेजी शराब की 384 पेटियां पकड़ी।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी टीम ने 250 पेटी शराब वहां से पकड़ी थी। आज फिर वहां छापा मारा गया तो 384 पेटियां मिली। इस मामले में टीम ने तीन लोगों के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
स्कूटी से 88 पव्वे बरामद
सिटी पेट्रोल यूनिट ने सोमवार को चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक युवक से देशी शराब के 88 पव्वे बरामद किए थे। सीपीयू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सर्वे चौक पर चेकिंग के दौरान नाबालिग मानकर एक युवक को रोका गया। दस्तावेज न दिखाने पर स्कूटी की चेकिंग की।
इस दौरान डिग्गी और एक बैग से देसी शराब के 88 पव्वे बरामद किए। स्कूटी चालक गौरव निवासी बुलंदशहर हाल निवासी पटेलनगर को पकड़ लिया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपी बालिग बताया गया है।