इस समस्या से बचने के लिए यह जरूरी नहीं है कि ईयर फोन का इस्तेमाल बंद कर दें। इससे बचाव के लिए ईयर फोन का साउंड कम रखें। इसके अलावा शोर के संपर्क में लगातार न रहें। एक दिन में तीन घंटे से अधिक किसी भी चीज को तेज आवाज में न सुनें। इससे सुनने की क्षमता कम होने की संभावना बढ़ सकती है।
बच्चों को ऑनलाइन क्लास में भी ब्रेक दिलवाते रहें। अगर एक बार सुनने की क्षमता में कमी हो गई तो यह समस्या ठीक होना मुश्किल होती है। इससे बचाव ही बेहतर उपाय हैं। डाॅ. पारुल ने बताया कि अधिक समय तक ईयर फोन का इस्तेमाल करने से ईयरड्रम को स्थायी नुकसान हो सकता है। हेडफोन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणें पैदा करता है, इसलिए इसका इस्तेमाल भी ज्यादा न करें।