पेट में बन रहे अल्सर से हो रहा रक्त रिसाव, एनीमिया का खतरा बढ़ा
चिकित्सक डॉ. कौल के मुताबिक ग्रीन-टी और कॉफी के लगातार ढाई या उससे अधिक महीनों तक क्रोनिक स्तर के सेवन से पेट में अल्सर बनने लगते हैं। इसके बाद इसमें से रक्त का रिसाव शुरू हो जाता है। यह शरीर में खून की कमी का कारण बनता है। लंबे समय तक अगर इसका उपचार न किया जाए तो एनीमिया रोग में बदल जाता है। इसी से बेहोशी की भी स्थिति उत्पन्न होती है। यह एक ऐसी स्थिति है जब मरीज का पेट फूल जाता है। उसे हमेशा पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसका समय पर उपचार न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है। चिकित्सक के मुताबिक हर सप्ताह दो मरीजों में एंडोस्कोपी के बाद पेट में अल्सर की पहचान हो रही है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: 321 पदों के लिए 2266 उम्मीदवार मैदान में; 27221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
बचाव के उपाय
1- ग्रीन-टी और कॉफी पीते समय कुछ अवश्य खांए
2- दो से अधिक बार इसके सेवन से बचें
3- बच्चों को इसका सेवन न कराएं
4- पानी या दूध में ग्री-टी और कॉफी को अधिक मात्रा में न डालें