कारगी चौक स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में असम राइफल्स पूर्व सैनिकों की तिमाही बैठक को संबोधित करते स?
असम राइफल्स एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस कार्ड सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई।
कारगी चौक स्थित एक होटल में सूबेदार घमंड सिंह नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम वीर शहीदों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस स्कीम सहित पूर्व सैनिकों के लिए लागू योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला उपाध्यक्ष हवलदार पूरण सिंह कलूड़ा ने संगठन की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान असम राइफल्स के कई पूर्व सैनिकों ने एसोसिएशन की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नायब सूबेदार अशोक नेगी, सू.मे. पीएस आर्य, पूर्व कमांडेंट व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आरएस नेगी, एसएस नेगी, ओमप्रकाश, सूबेदार नंदन सिंह थापा, सूबेदार राकेश सिंह, एस पुंडीर सहित बड़ी संख्या में असम राइफल्स के पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
कारगी चौक स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में असम राइफल्स पूर्व सैनिकों की तिमाही बैठक में मौजूद पूर्व स?