फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने ली पीबीओआर की सदस्यता

विज्ञापन
पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन की ओर से बनाये गये नये सदस्य
विज्ञापन
पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी और शाखा अध्यक्षों की मंगलवार को संगठन के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कई पूर्व सैनिकों ने पीबीओआर की सदस्यता भी ली। संगठन के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने सभी पूर्व सैनिकों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी न होने के कारण सभी पूर्व सैनिक और आश्रित लाभ नहीं उठा पाते। इसलिए संगठन दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर पूर्व सैनिकों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की एक विशाल सभा नवंबर में अल्मोडा में आयोजित की जाएगी।
इस दौरान सूबेदार मेजर रामेश्वर सती, सूबेदार मेजर बुद्धि बल्लभ, गंगा दत्त नौटियाल, हवलदार महेंद्र सिंह रावत आदि पूर्व सैनिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभा में महिला अध्यक्ष राजकुमारी थापा, कैप्टन यूडी जोशी, वाईडी शर्मा, कैलाश चंद, विनोद रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें